HomeBreaking Newsखैरना : अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

खैरना : अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, खैरना। चौकी पुलिस ने नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 48 पव्वे देसी मसालेदार शराब बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल व उच्चाधिकारियों के आदेशों के क्रम में चौकी प्रभारी खैरना ने शराब की अवैध बिक्री में लगे व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस हेतु टीम का गठन किया गया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जिसमें चौकी प्रभारी खैरना प्रकाश सिंह मेहरा द्वारा मय हमराही टीम द्वारा आरोपी प्रताप राम पुत्र धनी राम निवासी ग्राम सिलटोना, थाना भवाली नैनीताल उम्र 52वर्ष के कब्जे से 84 पव्वे देसी मसालेदार अवैध शराब के साथ प्रताप राम को गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में 60आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी की पुलिस टी में चौकी प्रभारी एसआई प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल जगदीश धामी
व दर्शन चौधरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments