HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : शराब के नशे में मिला केमू बस चालक, बैठे...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : शराब के नशे में मिला केमू बस चालक, बैठे थे 25 से 30 यात्री

ADVERTISEMENTS

✒️ मौके पर बस सीज, चालक गिरफ्तार

✒️ ट्रिपल राइडिंग, बगैर कागजात मिली बाइक भी सीज

Bus Driver Arrested For Drunk Driving /

सीएनई रिपोटर, अल्मोड़ा। पर्वतीय सड़क मार्गों में आए दिन होने वाले हादसों से भी कुछ वाहन चालक कोई सबक नहीं ले रहे हैं। सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ा खुद की व दूसरे की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने यहां एक केमू बस बाइक सीज कर चालकों पर कार्रवाई की है। इस बस चालक ने तो हद ही कर दी थी। इसकी बस में दो दर्जन से अधिक सवारियां थीं और यह स्वयं शराब के नशे में धुत्त था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ज्ञात रहे कि एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत समस्त थाना-चौकियों में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग व ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश हैं। आदेशों के अनुपालन में टीएसआई अल्मोड़ा सुमित पांडे द्वारा पुलिस बल के साथ लोधिया बैरियर पर चेकिंग की गई। इस दौरान धारानौला से रामगढ़ की ओर जा रही बस संख्या-UK-04 PA-0093 बस को रोककर चेक किया गया। इस दौरान पुलिस ने पाया कि बस में 25-30 सवारी मौजूद हैं। वहीं बस चालक विजय सिंह शराब के नशे में धुत्त है। जिस पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बस को मौके पर सीज किया गया। बस में सवार सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य को भेजा गया।

वहीं, एक अन्य मामले में चेकिंग के दौरान बाइक संख्या-UK-01A-3767 को रोका गया। बाइक चालक मनरूब मियां दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर, बिना वाहन कागजात के बाइक चला रहा था। जिस पर बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर सीज किया गया। पुलिस टीम में टीएसआई सुमित पांडे, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार,
कांस्टेबल ललित बिष्ट मौजूद रहे।

कोसी नदी में गिरा बाजार से लौट रहा युवक, गंभीर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments