HomeBreaking Newsदांव पर लगा था कैश, नैनीताल पुलिस ने बिगाड़ा जुआरियों का खेल!

दांव पर लगा था कैश, नैनीताल पुलिस ने बिगाड़ा जुआरियों का खेल!

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

ट्रांसपोर्ट नगर के समीप दबिश

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर: नैनीताल जनपद में अपराधियों और सट्टेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी०सी० के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर के पास चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर के समीप दबिश दी गई, जहां ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे पांच आरोपियों (जुआरियों) को पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,515 रुपये की नगद धनराशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट के अंतर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण

पकड़े गए आरोपियों में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अल्मोड़ा के लोग भी शामिल हैं:

  • ललित मोहन (36 वर्ष), निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा।
  • हरीश कुमार (35 वर्ष), निवासी जोगीपुरा, रामनगर।
  • गोपाल सिंह (49 वर्ष), निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा।
  • रवीन्द्र कुमार नेगी (36 वर्ष), निवासी दुर्गापुरी, रामनगर।
  • महेन्द्र (33 वर्ष), निवासी नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीपक बिष्ट, उप-निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, उप-निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डे, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल चालक सचिन शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments