नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अब से कुछ देर पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज सुबह ही उनकी जांच कराई गई थी। उन्होंने सर्दी जुखाम के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था।
सोमवार को ही ये खबर सामने आई की दिल्ली के मुख्यमंत्री को बीते दिन से ही कुछ दिक्कत आ रही है। जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रख लिया है। साथ ही उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई थीं। सोमवार को तय हुआ कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा। मंगलवार को टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




