प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा जारी किया आदेश
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर अध्यक्ष कवि जोशी को छह माह के लिए अधिकार तथा दायित्व से वंचित कर दिया है। वह संगठन की गतिविधियों से बाहर रहेंगे। यदि उन्हें ऐसा करते हुए पाया गया तो कठोर कार्रवाई को विवश होना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष का पत्र मीडिया को शेयर किया। जिसमें कहा गया है कि नगर अध्यक्ष जोशी ने 30 मई को कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बगैर उनका नाम भी ज्ञापन में दर्ज किया गया, जबकि आपसी विवाद के चलते यह कदम उठाया गया। यह गैर कानूनी तथा अपराध की श्रेणी में आता है। कहा कि नगर अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस एक जून को दिया गया था। नगर अध्यक्ष को छह माह के लिए सभी गतिविधियों मे हिस्सा लेने से पूर्णत: प्रतिबंधित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष को अकेले निष्कासन का अधिकार नही : कवि जोशी
इधर, नगर अध्यक्ष जोशी ने कहा कि व्यापार संघ की नियमावली में अध्यक्ष अकेले निर्णय नहीं ले सकते हैं। जिसके लिए 21 सदस्यीय कमेटी की बैठक के बाद सामूहिक निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पत्र को अवैध करार दिया है। इधर व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को अकेले निष्कासन का अधिकार नही है। व्यापार संघ नियमावली में 21 सदस्यीय कमेटी की बैठक कर सयुक्त निर्णय के बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन को पूरी तरह अवैध करार दिया है.