HomeUttarakhandBageshwarकपकोट : काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग की कब लोगे सुध ! क्रमिक अनशन...

कपकोट : काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग की कब लोगे सुध ! क्रमिक अनशन जारी

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर काफली कमेड़ा जन संघर्ष समिति का क्रमिक अशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

ADVERTISEMENTSAd

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क ठीक नहीं होने का दंश यहां की महिलाओं को ही अधिक झेलना पड़ता है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी वह चुप नहीं बैठेंगे। बुधवार को समिति के बैनर तले महिलाएं पंचायत भवन के पाास एकत्रित हुए। नारेबाजी के साथ पुष्पा देवी, खष्टी देवी, पुष्पा, राधा व परमेश्वरी देवी अनशन पर बैठे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। सड़क नहीं होने से यहां न तो एंबुलेंस आती है और न ही गैस वाहन। गर्भवती महिलाओं तथा चोटिल लोगों को मुख्य मार्ग तक ले जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पलायन के चलते गांव में युवा भी नहीं हैं। यदि सड़क ठीक होती तो वह वाहन में बैठाकर मरीजों को आसानी से अस्पताल ले जा सकते हैं। उन्होंने विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोपी लगाया है। इस मौके पर चामू सिंह देवली, नंदन सिंह दानू, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह तथा भगवत सिंह ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments