HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट पुलिस ने पौने पांच लाख की चरस और...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट पुलिस ने पौने पांच लाख की चरस और कीड़ा जड़ी के साथ एक को दबोचा

बागेश्वर। पुलिस द्वारा शराब व मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतरगत कपकोट पुलिस ने पुल बाजार, चीरा बगड़ रोड, कपकोट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति से 3 किलो 7 सौ ग्राम चरस और 113 ग्राम यारसागम्बू बरामद की है। बरामद नशे के सामान की कीमत पौने पांच लाख आंकी गई है। पुलिस के अनुसार एसपी बागेश्वर रचिता जुयाल के निर्देशन में जिले भर में इन दिनों नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ा जा रहा है।
कपकोट थाने के एस आई लोकेश रावत की टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्ग चैकिंग व शान्ति-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुल बाजार, चीरा बगड़ रोड से झूनी निवासी देवेन्द्र सिंह से पूछताछ की गई। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस टीम ने 3 किलो 700 ग्राम चरस व 113 ग्राम यारसागम्बू (कीड़ाजड़ी) बरामद की। अवैध चरस व कीड़ाजड़ी की तस्करी करने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख सत्तर हजार व यारसागम्बू की अनुमानित कीमत एक लाख पाँच हजार आंकी गयी है। पुलिस टीम में एसआई लोकेश रावत,सिपाही कुंदन खन्ना, प्रदीप रौतेला व सुंदर गिरी शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments