HomeUttarakhandBageshwarकपकोट बारिश से तरबतर, बागेश्वर में भी रात बरसे मेघ

कपकोट बारिश से तरबतर, बागेश्वर में भी रात बरसे मेघ

ADVERTISEMENTS

आकाशीय बिजलियां गिरी, कई घरों में उपकरण फुंके
सरयू उफनी, जिला मुख्यालय पर पेयजलापूर्ति प्रभावित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः शुक्रवार की रात जिला मुख्यालय समेत क्षेत्र में बारिश हुई। कपकोट में सबसे अधिक 75 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से पोथिंग-चीराबगड़ व नामतीचेटाबगड़ मार्ग बंद हो गया। सूचना के बाद जेसीबी भेजकर पोथिंग मार्ग खुलवा दिया है। इसके बाद लोगों की आवाजाही शुरू हुई। बारिश को किसानों ने संजीवनी बताया।

कपकोट क्षेत्र में पिछले तीन दिन से जमकर बारिश हो रही है। दो दिन पहले 100 तो शुक्रवार की रात 75 एमएम बारिश हुई। आकाशीय बिजली चमकने के साथ रात तीन बजे से लेकर सुबह तक तेज बारिश हुई। कपकोट, भराड़ी क्षेत्र में आकाशीय बिजली के कारण घरों के अंदर लगे पंखे, फ्रिज, खराब हो गए। कई लोगों के डिश भी फुंक गए। बलवंत जोशी का फ्रिज, हरि सिंह के पंखे तथा दीवान सिंह के घर के अंदर लगे सीएफएल जल गए। आकाशीय बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सो तक नहीं पाए। जबरदस्त बारिश के कारण सरयू नदी भी उफना गई। इससे जिला मुख्यालय में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। नदी में बनी पेयजल योजना में सिल्ट चला गया। लोगों ने स्रोतों व हैंडपंपों से पानी ढोया। मंडलसेरा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई।

तेज बारिश के चलते कपकोट की दो आंतरिक सड़कें बंद हो गई। एक मार्ग तो विभाग ने खोल दिया, लेकिन चेटाबगड़ मार्ग में पत्थर अधिक आने से अभी भी बंद है। सड़क बंद होने के कारण लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ा। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद मार्ग रविवार की शाम तक खुल पाएगा। जिले में मौसम का मिजाज अभी इसी तरह का बना रहेगा। इधर किसानों ने बारिश को खरीफ की फसल के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि जल्द रोपाई का कार्य शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments