HomeUncategorizedहाईस्कूल बोर्ड : बगैर कोचिंग कमल सिंह चौहान ने किया प्रदेश टॉप

हाईस्कूल बोर्ड : बगैर कोचिंग कमल सिंह चौहान ने किया प्रदेश टॉप

किताबों के अलावा यू ट्यूब से ली मदद

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा के कमल सिंह चौहान ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 में से 496 अंक प्रप्त किये है।

जनपद के सुदूर क्षेत्र किडई रीमा के हरीश सिंह चौहान व पुष्पा देवी के पुत्र कमल सिंह चौहन बागेश्वर नगर में किराए में रहकर पढ़ाई करते हैं। बिना कोचिंग के दिन रात 10 घंटे पढ़ाई करते हुए कमल ने उत्तराखंड की हाईस्कूल की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्रप्त किया है।

आर्थिक स्थिति कमजोर, नहीं ले सके कोचिंग

चार भाई—बहनों में सबसे छोटे कमल ने बताया की उन्होंने बागेश्वर से पढ़ने की जिद कर अपने माता-पिता को बागेश्वर में किराए का घर लेने को मजबूर कर दिया। बताया की सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई शुरू करते हैं। इसके बाद विद्यालय से आने के बाद से रात 11 बजे तक वह पढ़ाई ही करते हैं। उन्होंने बताया कि पिताजी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्होंने कभी कोचिंग नही ली। कठिन प्रश्नों के उत्तर पहले तो वह विद्यालय में शिक्षकों से पूछते थे। उसके बाद घर आकर जो नही आते थे उसे यूट्यूब में सर्च कर पढ़ाई की।

ट्यूशन की बजाए किताबों और सोशल मीडिया से लें मदद

कमल सिंह चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है। भविष्य में वह विज्ञान संकाय में गणित की पढ़ाई करना चाहते हैं। कमल ने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा में पूरे राज्य उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षार्थियों को शॉर्ट कट ढूढनें ही बजाय मेहनत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग और ट्यूशन में पैसे लगाने की बजाय घर पर सोशल मीडिया और किताबों से परीक्षा की तैयारी की जा सकती है। कमल ने बताया कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शिक्षकों, माता-पिता का सहयोग मिला। उन्हें हिंदी में 97, अंग्रेजी 100, गणित 100, विज्ञान 100, सामाजिक विज्ञान 99 तथा आईटी में 85 अंक प्राप्त हुए।

उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, दर्ज मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी आशीष भटगाई, पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर घोड़के, सीडीओ आर सी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सौंन, प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल, प्रबंधक कुंदन परिहार, आशीष धपोला, आदि ने बधाई दी है।


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments