HomeBreaking Newsसितारगंज : कलयुगी पुत्र ने ले ली पिता की जान, बाल पकड़...

सितारगंज : कलयुगी पुत्र ने ले ली पिता की जान, बाल पकड़ सीढ़ियों से पटका

CNE NEWS/एक घोर कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की जान ले ली है। यह मामला मृतक के दामाद द्वारा कोतवाली में दर्ज किये गए तहरीर में प्रकट हुआ है। आरोप है कि पुत्र ने अपने पिता को अन्य परिजनों की मौजूदगी में जान से मार दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार, पवित्र सिंह, जो संतोख सिंह के पुत्र हैं और इटौवा में निवास करते हैं, ने पुलिस को एक तहरीर दी है। इस तहरीर में उन्होंने बताया कि 16 जुलाई की शाम को उनके साले सरदूल सिंह, जो भरोनी ग्राम के निवासी हैं, के बीच उनके पिता गुलजार सिंह के साथ घरेलू मुद्दों पर विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि सरदूल सिंह गुस्से में अपने पिता गुलजार सिंह को बाल पकड़कर बाथरूम की सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया। उस वक्त उनकी सास चरन कौर और दूसरे साले जरनैल सिंह मौजूद थे, और उनके सामने ही गुलजार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सरदूल सिंह के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कालाढूंगी नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा, दो भाईयों की मौत, पांच घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments