पिथौरागढ़ : झील में डूबे युवक सागर का शव बरामद, परिजनों में कोहराम

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच पर स्थित थरकोट झील में डूबने वाले युवक 19 साल के सागर जोशी का शव बरामद हो गया है। वह बीते रोज…

थरकोट झील में डूबने वाले युवक सागर जोशी का शव बरामद

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट एनएच पर स्थित थरकोट झील में डूबने वाले युवक 19 साल के सागर जोशी का शव बरामद हो गया है। वह बीते रोज नहाते वक्त झील में डूब गया था। युवक की मौत से उसका पूरा परिवार सदमे में है।

सोमवार को लापता युवक की खोजबीन को टनकपुर से एसडीआरएफ की गोताखोर टीम यहां पहुंची। कांस्टेबल अजय बोरा ने झील की 30 फीट गहराई से शव निकाला। तहसीलदार पंकज चंदोला का कहना है कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि बीते रोज पलेत इग्यारदेवी निवासी सागर जोशी (19 वर्ष) पुत्र नंदन जोशी अपने साथियों के साथ थरकोट झील में नहाने गया। इस बीच एकाएक वह झील में डूब गया। देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन तब उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

यह था रविवार का घटनाक्रम

इग्यारदेवी के पलेत गांव निवासी नंदाबल्लभ जोशी का पुत्र सागर जोशी (19 साल) रविवार करीब 3.30 बजे अपने दोस्तों के साथ थरकोट झील में नहाने गया था। इस दौरान अचानक वह डूबने लगा। उसने शोर मचाकर साथियों को मदद के लिए बुलाया। उस तक साथी के पहुंचने से पहले ही वह डूब गया। इसके बाद घबराए अन्य युवक भी झील से बाहर आ गए। साथियों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद मौके पर ग्रामीण भी पहुंचे। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

सेना में जाना चाहता था सागर

झील में डूबा युवक सागर सेना भर्ती के लिए रोज घंटों तक पसीना बहाता था। इंटर पास करने के बाद से ही उसने सेना भर्ती में जाने का मन बना लिया था। इसके लिए वह रोज नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाता था। वह परिवार का इकलौता चिराग था। उसके झील में डूबने से परिवार गहरे सदमे में है। पिता नंदा बल्लभ जोशी बार-बार बेहोश हो रहे हैं। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उसकी मां जानकी जोशी, छोटी बहन दीक्षा जोशी (11 साल) का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *