कालाढूंगी ब्रेकिंग : पिता ने अपने सोते हुए बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर

0
Uttarakhand : जादू-टोने का शक - पूर्व सैन्यकर्मी ने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
सांकेतिक तस्वीर

कालाढूंगी अपडेट। यहां दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने सोते हुए पुत्र के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर कई वार कर दिये, जिसमें पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद ने घर में सो रहे अपने ही पुत्र अनिल प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी पिता नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते पिता ने ही अपने पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता नशे का आदी है और नशे की हालत में पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला किया। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड : एम्स ऋषिकेश की नई निदेशक नियुक्त की गईं प्रो. मीनू सिंह

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें