HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : बारात आने से ठीक पहले दुल्हन की ​रिपोर्ट आ...

Almora Breaking : बारात आने से ठीक पहले दुल्हन की ​रिपोर्ट आ गई corona positive, आधे रास्ते से लौट गये कई बाराती, दूल्हा—दुल्हन ने PPE Kit पहन लिये सात फेरे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जनपद के द्वाराहाट ब्लॉक के तल्ली मिरई गांव से एक बड़ी ख़बर आई है। बताया जा रहा है कि यहां बारात पहुंचने से कुछ समय पूर्व ही दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हालत यह रही कि कोरोना संक्रमण के भय से कुछ बाराती तो उलटे पांव वापस हो लिये। फिर बाद में पीपीई किट पहन दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिये।

जानकारी के अनुसार तल्ली मिरई गांव में शनिवार को फेरे से पूर्व ही दुल्हन कोरोना पॉजिटीव आ गई। जैसे ही इसकी भनक बारातियों को लगी, हडकंप मच गया। कुछ बाराती बीच रास्ते से ही चुपचाप वापस लौट गए।

बाद में पीपीई किट पहन कर दूल्हा दुल्हन ने फेरे लिए। बताया जा रहा है कि यह बारात गरमपानी से आई थी। द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. तपन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि सैम्पल 31 मई को लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट आज आई। लोगों को यहां पीपीई किट उपलब्ध कराये गये। अब विभाग अपनी अग्रिम कार्रवाई करेगा।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : समझो कोरोना से जंग जीत गया उत्तराखंड, रिक्वरी रेट 91.3 प्रतिशत, आज मिले सिर्फ 619 संक्रमित, 2 हजार 531 अस्पतालों से घर लौटे

इंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा, 2 हजार 621 पदों पर होगी नियुक्तियां

यह क्या हुआ ? जिस पत्नी का दाह संस्कार कर घर लौटा पति वह जिंदा ​बैठी मिली, मच गया हड़कंप, पढ़िये पूरी ख़बर….

Big Breaking : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक देश में 646 डॉक्टरों की मौत, आईएमए ने किया खुलासा

Uttarakhand – भयानक हादसा : सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, कांग्रेसी नेता सहित दो की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments