HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : पालिका में लिपिक के पद पर कार्यरत जगदीश चंद्र...

अल्मोड़ा न्यूज : पालिका में लिपिक के पद पर कार्यरत जगदीश चंद्र कपिल का आकस्मिक निधन, पालिका में शोक सभा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर पालिका में लिपिक के पद पर कार्यरत जगदीश चंद्र कपिल का 48 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। आज शनिवार सुबह अचानक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। जिसके बाद परिजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आये, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी एक विवाहिता पुत्री व एक पुत्र है। यहां पालिका में हुई शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की गई। शोक सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाशी, अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, केएन पाण्डे, दीप चंद्र जोशी, पुष्कर सिंह, जीवन ऐरी, रवीन्द्र किशोर मेहरा, मनोज कर्नाटक, पर्यावरण निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, बसंत बल्लभ पाण्डे, पंकज तिवारी, विजय पवार, नवीन चंद्र तिवारी, चंद्रशेखर कांडपाल, भुवन जोशी, पर्यावरण पर्यवेक्षक आनंद सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। इधर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवांर ने भी जगदीश चंद्र कपिल के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments