HomeBreaking Newsसंपन्न हुई JNV की प्रवेश परीक्षा, जानिए कितने हाजिर, कितने अनुपस्थित

संपन्न हुई JNV की प्रवेश परीक्षा, जानिए कितने हाजिर, कितने अनुपस्थित

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा : जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल के कुल 11 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। कुल पंजीकृत 3186 परीक्षार्थियों में से 2563 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 623 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था। विद्यालय प्रशासन द्वारा भी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई थी। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 11 परीक्षा केंद्र चयनित थे।

पंजीकृत परीक्षार्थियों हेतु विकासखंड रामनगर के परीक्षा केन्द्र एम.पी. हिन्दू कॉलेज पर 418, कोटाबाग के दो परीक्षा केंद्रों – राजकीय इंटर कॉलेज कोटा बाग एवं अटल उत्कृष्ट राइंका कालाढूंगी पर क्रमश: 288 एवं 200, हल्द्वानी के तीन परीक्षा केन्द्रों – राजकीय बालिका इंटर कालेज, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज एवं एच.एन. इंटर कॉलेज पर क्रमश: 408, 408 एवं 385, रामगढ़ में 214, भीमताल में 206, बेतालघाट में 190, धारी में 264 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा ओखलकांडा विकास खंड में पहली बार नया बनाया गया परीक्षा केंद्र राइंका खनस्यू पर 205 विद्यार्थी पंजीकृत हुए।

ज्ञातव्य हो कि प्राचार्य राज सिंह ने परीक्षा के दौरान जीजीआईसी, खालसा कॉलेज, जीआईसी कालाढूंगी, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज आदि में पहुंच चल रही परीक्षा का जायजा लिया।

आज सुबह इन सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नीचे देखिए परीक्षा केंद्रों में उपस्थित परीक्षार्थियों की पूरी सूची –

आपने पढ़ा क्या मौसम का ताजा अपडेट

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments