HomeUncategorizedहल्द्वानी ब्रेकिंग : राजस्व गांव जीतपुर नेगी अब नगर निगम में शामिल,...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : राजस्व गांव जीतपुर नेगी अब नगर निगम में शामिल, जानिये बोर्ड की बैठक में अन्य किन प्रस्तावों पर बनी सहमति, हल्द्वानी में संचालित होंगे यह नए विकास कार्य…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर निगम बोर्ड के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व ग्राम जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए।

बैठक में सर्वप्रथम कैलाश भट्ट, जीतपुर नेगी हल्द्वानी, तरूण भट्ट तल्ली बमोरी हल्द्वानी, भुवन चन्द्र भट्ट तुलसी नगर हल्द्वानी, कृष्ण राम कोहली मल्ला प्लाट ज्वाहर ज्योति हल्द्वानी को नामित निर्दिष्ठ सदस्य के रूप में शपथ महापौर नगर निगम हल्द्वानी द्वारा दिलाई गयी। इसके बाद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

राजस्व ग्राम जीतपुर नेगी को नगर निगम हल्द्वानी में सम्मिलित किये जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : दहेज की बलि चढ़ गयी हल्द्वानी की बिटिया, दिल्ली में ससुरालजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पति सहित 4 की गिरफ्तारी

प्रस्ताव संख्या 2 – नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत शहरी अवस्थापना विकास मद के अन्तर्गत ट्रंक/ब्रान्च सीवर लाईन बिछाई व रोड निर्माण के एकीकृत कार्य भोटिया पड़ाव से तिकोनिया चौराहा एवं ब्रान्च सीवरेज लागत रू. 499.80 लाख एवं 2- जगदम्बा नगर व तल्ला गोरखपुर छूटे हुए क्षेत्र में सीवर लाईन जिसकी लागत रू. 292.35 लाख स्वीकार किया गया।

प्रस्ताव संख्या 3- हल्द्वानी काठगोदाम सीमान्तर्गत जल निगम हल्द्वानी से प्राप्त आगणन के अनुसार जनहित में विभिन्न वार्डों में छूटे हुए कार्य को पूर्ण कराये जाने हेतु बोर्ड द्वारा रूपये 23.16 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी।

हल्द्वानी : नाबालिग की मंदिर में हो रही थी शादी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, ब्याह रूकवाया, दूल्हे सहित वर—वधू पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज

प्रस्ताव संख्या 4- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम सीमान्तर्गत विभिन्न वार्डों में अनाच्छादित व नव सम्मिलित क्षेत्रों में पेयजल/सीवर लाईन बिछाये जाने हेतु जल जीवन मिशन शहरी/एसबीएम 02. 0/ 15 वें वित्त अयोग अथवा ए.डी.वी. पोषित (वाह्य सहायतित) कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्ययोजना तैयार किया जाना स्वीकार किया गया।

प्रस्ताव संख्या 05 — नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम सीमान्तर्गत 15 वें वित आयोग के तहत विभिन्न स्थानों पर पेयजल लाईन बिछाये जाने विभिन्न वार्डों में बोर्ड द्वारा फेस-1 में रू. 183.72 तथा फेस 2 में रू. 190.41 के प्राक्कलन की स्वीकृति प्रदान की गयी।

प्रस्ताव संख्या 6- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के स्वामित्व की दुकानों का किराये प्रत्येक पाँच वर्ष में 12.50 प्रतिशत वृद्धि बढ़ाया जाना था। वर्तमान में कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में उक्त 12.50 प्रतिशत वृद्धि को अगले वित्तीय वर्ष से लागू किया जाना स्वीकार किया गया।

देखें विडियो : हल्द्वानी ब्रेकिंग (बारिश का कहर) गौला नदी में छोड़ा गया 41 हजार से अधिक क्यूसेक पानी, नदी के किनारे लोगों को किया गया अलर्ट

प्रस्ताव संख्या 7- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की दुकान किराया जमा करने की तिथि 30 जून होने के कारण वर्तमान में कोरोना महामारी को देखते हुए जनहित में उक्त छूट को अगस्त 2021 तक बढ़ाये जाना स्वीकार किया गया। साथ ही हल्द्वानी में विभिन्न क्षेत्रों में गैस पाईप लाईन डाला जाना स्वीकार किया गया।

अन्त में नेता प्रतिपक्ष एवं पदेन सदस्य नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम डॉ. इन्दिरा हृदयेश के गत 14 जून को हुए आकस्मिक निधन पर नगर निगम हल्द्वानी बोर्ड द्वारा शोक प्रस्ताव पारित कर बोर्ड बैठक का समापन​ किया गया।

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर नैनीपुल के पास ​पहाड़ से गिरा विशाल बोल्डर, रूट डायवर्ट, यह है वैकल्पिक व्यवस्था…..

बोर्ड बैठक में महापौर के अलावा सी०एस० मर्तोलिया, नगर आयुक्त मनोज काण्डपाल, स्वास्थ्य अधिकारी विजेन्द्र सिंह चौहान, गौरव भसीन सहा० नगर आयुक्त सहित पार्षदगण गोविन्द सिहं बिष्ट, मनोज जोशी, मनोज मठपाल, कम्मो रानी, गोविन्द सिहं बडती, बी०डी० जोशी, प्रकाश चन्द्र सिहं पटवाल, चन्द्र प्रकाश, अन्जू जोशी, कैलाश भट्ट, मीना देवी, रईस अहमद, चन्द्र शेखर काण्डपाल, अमित बिष्ट, गजेन्द्र सिहं नेगी, रवि जोशी, राजेन्द्र सिहं जीना, जाकिर हुसैन, धरम बीर, रोहित कुमार, हेमन्त शर्मा, विनोद कुमार दानी, महेश चन्द्र, राजेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र रावत, विद्या देवी, रेनू टम्टा, देवीदयाल उपाध्याय, गीता वल्यूटिया, गंगा जोशी, नीमा भट्ट, राधिका जोशी, दीप विष्ट, कृष्ण राम कोहली, देवेश कुमार अग्रवाल, रेनू टण्डन, तरूण भट्ट, मौ० लईक कुरेशी, महबूब आलम, शाकिर हुसैन, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश्वरी भट्ट, नरेन्द्र सिंह, गुफरान, शकील अन्सारी, मुन्नी कश्यप, रवि वाल्मिकी, जीशान परवेज, तन्मय रावत के अलावा नवल नौटियाल, श्याम सिहं खत्री, चन्द्र सिहं आदि उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अन्य खबरें

बड़ी खबर : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का PGI चंडीगढ़ में निधन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी व अमित शाह ने जताया दुख

ब्रेकिंग : देश ने एक महान खिलाड़ी खो दिया – प्रधानमंत्री मोदी

क्या आपने सुना है भारत में : यहां आम (Mango) की सुरक्षा के लिए लगाए गए 9 कुत्ते और 3 गार्ड, कीमत 2.7 लाख रुपये किलो

बड़ी ख़बर : कमजोर पड़ा corona, तो क्या अब स्कूलों को खोलने की है तैयारी ? मिल गया जवाब, जरूर पढ़िये यह ख़बर…..

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments