HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, 75...

ब्रेकिंग न्यूज : 3 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, 75 प्रतिशत की अनिवार्यता भी नहीं होगी

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री निशंक ने वेबिनार के जरिए आईआईटी में प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता और नियमों के बारे में भी जानकारी दी। 3 जुलाई 2021 को इसकी तारीख सुनिश्चित की गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

परीक्षा तारीख की घोषणा के साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी इस बार हटा लिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा। अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रिय छात्र और छात्राओं जेईई मेंस की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद लगातार आपकी तरफ से सूचनाएं आती रहीं कि जेईई एजवांस्ड की परीक्षाएं कब होंगी। कहां होगी और उसमें पीछे के समय के अनुरुप इस समय में भी छूट का कुछ प्रावधान होगा या नहीं।

निशंक ने आगे कहा कि मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछली बार कोविड के कारण विषम परिस्थिति थी और अभी हम उससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। ऐसी स्थिति में ये निर्णय लिया गया है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंकों का जो मानदंड था उसे इस समय के लिए भी हमने हटा दिया है ताकि आपको ये सुविधा मिल सके और प्रतिभाशाली विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments