HomeBreaking Newsपहाड़ की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला जतिन राणा चौधरी अरेस्ट

पहाड़ की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला जतिन राणा चौधरी अरेस्ट

✒️ सोशल मीडिया में करता था हवाबाजी, मुकदमा दर्ज हुआ तो भागा विदेश

✍️ जैसे ही थाइलैंड से लौटा पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया

पहाड़ के लोगों, पहाड़ की महिलाओं पर गंदी और अभद्र टिप्पणी करने वाले जतिन राणा को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सोशल मीडिया में खुद को जाट समुदाय का बताते हुए लंबे समय से हवाबाजी करता आ रहा था। पहाड़ी समुदाय पर इसने कई बार अभद्र टिप्पणी की। जब मुकदमा दर्ज हुआ तो विदेश भाग गया, लेकिन जैसे ही वापस लौटा एयरपोर्ट पर ही धर लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

धरा गया जतिन राणा खाटू उर्फ जतिन चौधरी ‘जाट’ :

उल्लेखनीय है कि यह बड़बोला सोशल मीडिया में खुद को जाट समुदाय का बताता है। इसका नाम जतिन चौधरी है। जिसे लोग जतिन राणा खाटू के नाम से ज्यादा जानते हैं। इसका काम सोशल मीडिया में हवागिरी करना, पहाड़ के लोगों व महिलाओं पर गंदी टिप्पणी करना है। सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने वाले इस आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। बचने के लिए यह विदेश भाग गया था। इस दौरान इस इनामी आरोपी को थाना बसंत विहार पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले, मारपीट और अन्य संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

देहरादून, दिल्ली में थे मुकदमे दर्ज

पहाड़ की महिलाओं और उत्तराखंड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साथ ही जतिन राणा उर्फ खाटू के खिलाफ थाना बसंत विहार और थाना राजपुर में भी जानलेवा हमले, मारपीट, बलवा आदि से संबंधित मुकदमें पंजीकृत थे। इन मामलों में आरोपी फरार चल रहा था।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार

जतिन राणा अरेस्ट : थाना बसंत विहार प्रभारी महावीर प्रसाद उनियाल के अनुसार 17 मई को डायरेक्टर इमीग्रेशन आरके पुरम नई दिल्ली द्वारा मेल के माध्यम से आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू के थाईलैंड से वापस भारत आने पर उसे डिटेन करने की सूचना देहरादून पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसएसपी के आदेश पर तत्काल एक टीम को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली रवाना किया गया। पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी जतिन राणा उर्फ खाटू ग्राम बहादुरपुर जट, थाना पथरी, जिला हरिद्वार को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments