HomeNationalजम्मू-कश्मीर : गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर : गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रहे एक ऑपरेशन में एक विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई के तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सेना के श्रीनगर स्थित 92 अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सेना ने एक ट्वीट में कहा, “कुलगाम में हलाण की ऊंची पहुंच पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षा बलों ने 4 अगस्त को ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान, तीन जवान घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।”

शहीद जवानों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। सेना ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।

सेना के एक जवान जावेद अहमद वानी जो छुट्टी पर अपने पैतृक जिले कुलगाम से लापता हो गया था। जावेद को पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के एक दिन बाद गोलीबारी शुरू हो गई। उसकी बरामदगी कैसे हुई, इसके बारे में पुलिस ने ज्यादा कुछ नहीं बताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments