HomeNationalजम्मू-कश्मीर ब्रेकिंग : एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी के 40 ठिकानों पर की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर ब्रेकिंग : एनआईए ने जमात-ए-इस्लामी के 40 ठिकानों पर की छापेमारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को केंद्रशासित प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे।

ADVERTISEMENTSAd

एनआईए के सूत्रों ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के प्रमुख सदस्यों और संगठन के कार्यालयों के 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

सूत्रों ने कहा कि जेएम के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है और आज की छापेमारी इस प्राथमिकी से संबंधित जांच का हिस्सा है।

रिपोटरें में कहा गया है कि श्रीनगर के नौगाम बाहरी इलाके में स्थित जेएम के स्वामित्व वाले फलाह-ए-आम ट्रस्ट पर भी छापा मारा गया है।

सूत्रों ने कहा कि इन छापों का फोकस प्रतिबंधित संगठन के फंडिंग स्रोतों की जांच करना है।

Uttarakhand : सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक ख़बरें या नफ़रत फैलाने वालों की खैर नही, 24 घंटे नजर रखेगा पुलिस का यह नया सेल, पढ़िये पूरी ख़बर….

जांच से जुड़े एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी सीआरपीएफ के साथ मिलकर कई जिलों में कई जगहों पर तलाशी ले रही है।

हालांकि, अधिकारी मामले की जानकारी साझा करने पर चुप्पी साधे है।

एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि आतंकवाद निरोधी जांच एजेंसी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ सदस्यों से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है।

सूत्र ने कहा कि कम से कम 40 स्थानों पर तलाशी चल रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

सूत्र ने बताया कि डोडा, बडगाम, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां, राजौरी और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य जिलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हाल के दिनों में एनआईए ने दो अलग-अलग मामलों में अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

उत्तराखंड : यहां अतिवृष्टि से हुआ भूस्खलन, गोशालाओं में 50 से अधिक बकरियां जिदा दफन

उत्तराखंड : सोमवार को देहरादून आएंगे अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं नया ऐलान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments