HomeAccidentहाईवे पर जाम, मैक्स पर पहाड़ से गिरा विशाल पत्थर, चालक की...

हाईवे पर जाम, मैक्स पर पहाड़ से गिरा विशाल पत्थर, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

चमोली। बदरीनाथ हाईवे से एक दर्दनाक हादसे की सूचना है। यहां जाम में फंसी एक मैक्स पर पहाड़ से विशाल पत्थर गिर गया। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पीपलकोटी से 01 किमी आगे तैला घाम है। गनीमत यह रही कि इस घटना से पूर्व वाहन में बैठी सभी सवारी बाहर निकल चुकी थी। नहीं तो इस हादसे में कई अन्य जानें भी चली जातीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गत देर शाम की है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बदरीनाथ हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। बहुत से वाहन जिसमें फंस गए। उनमें से एक यह मैक्स भी थी। वाहन में बैठे यात्री जब जाम से परेशान हुए तो घूमने के लिए मैक्स से बाहर निकल आये। वहीं, मैक्स चालक अपने वाहन में ही बैठा रहा।

इस बीच तेज बारिश भी चलने लगी। पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने लगा। तभी जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिसके बाद वाहन में बैठै चालक की मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत के अनुसार मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

भवाली नगर पालिका ने कैंची धाम क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान, 140 कुंटल कूड़ा एमआरएफ सेंटर भेजा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments