सिरफिरे ने धारदार हथियारों से किया पड़ोसी परिवार पर हमला, वृद्धा की मौत

0
Uttarakhand : दो बेटों ने की पिता की हत्या, फिर शव को भी जला दिया
सांकेतिक तस्वीर

📌 पहले की गाली-गलौज, फिर दराती-पत्थरों से हमला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां लमगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपने पड़ो​स में रहने वाले परिवार पर पत्थरों व धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। पीडित परिवार द्वारा मामले में थाने में तहरीर दी गई है।


ADVERTISEMENTS

तहरीर में भुवन राम पुत्र स्व. धनी राम ने बताया कि गत दिवस बुधवार को दोपहर करीब 02 बजे उनका पडो़सी प्रकाश राम पुत्र स्व. कुंवर राम उनके निवास पर आ धमका। इससे बाद उनकी पत्नी ममता देवी एवं माता माधवी देवी के साथ गाली-गलौज करने लगा।

वह बार-बार गंदी गालयां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। शिकायतकर्ता भुवन राम ने बताया कि जब उन्होंने प्रकाश राम को समझाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें धक्का देकर खेत में फेंक दिया। जिसके बाद पत्थर से हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी बचाने आयी तो उसके सर में भी पत्थर से हमला कर दिया। यही नहीं, उसने वृद्ध मां माधवी देवी का भी लिहाज नहीं किया।

तहरीर में बताया कि प्रकाश अपने घर से दो दराती लेकर वहां पहुंचा। जिसके बाद उसने उनकी माता माधवी देवी के सर व मुंह में दराती से हमला कर दिया। जिससे उनकी माता गम्भीर रुप से घायल होकर गिर गईं। धारधार हथियार से हुई चोटों के कारण उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायर्ता ने कहा क प्रकाश राम द्वारा उनकी माता की हत्या की गई है। जस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी इससे पूर्व भी गांव में लड़ता-झगड़ता रहता है। घटना को अंजाम देने से पूर्व उसने अपने घर में भी परिजनों से झगड़ा किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह थी कहानी – पारिवारिक विवाद में पड़ने की मिली सजा

हुआ यूं कि पति-पत्नी के बीच घर का विवाद था। इसमें जब पड़ोसियों ने दखल दिया तो प्रकाश भड़क गया। नाराज होकर उसने भुवन, उसकी पत्नी और माता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान प्रकाश राम ने माधवी देवी पर दराती से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 302, 323, 504, 506 भादवि में मुकदमा दर्ज किया। वहीं आरोपित प्रकाश राम को देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो दरातियां बरामद कर ली गई हैं।

हाईवे पर जाम, मैक्स पर पहाड़ से गिरा विशाल पत्थर, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें