HomeUttarakhandAlmoraक्वारब अपडेट : ट्रक फंसने से लग गया जाम, सड़क की निचली...

क्वारब अपडेट : ट्रक फंसने से लग गया जाम, सड़क की निचली दीवार ध्वस्त

📌 खतरे की अनदेखी कर रहे कई वाहन चालक

✒️ आज कई बाइक सवार रपटे, चोटिल

सीएनई रिपोर्टर। क्वारब में पहाड़ के लगातार दरकने का सिलसिला जारी है। आज सुबह एक ट्रक बीच सड़क में फंस जाने से यहां करीब दो घंटे जाम लग गया। खास बात यह है कि दरक रहे पहाड़ से उत्पन्न खतरे के बावजूद वाहन चालक इंतजार करने को तैयार नहीं होते हैं। वहीं, यदि रात किसी पहर बारिश हुई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ट्रक फंसने से लग गया जाम, सड़क की निचली दीवार ध्वस्त
ट्रक फंसने से लग गया जाम, सड़क की निचली दीवार ध्वस्त

मिली जानकारी के अनुसार क्वारब में आज मंगलवार को सुबह 07 बजे से एक ट्रक रोड पर फंस गया। जिसके बाद यहां दो घंटे तक ट्रेफिक जाम रहा। वहीं, दूसरी ओर रोड के नीचे की दीवार भी आज टूट गई। जिस कारण अब इस सड़क मार्ग पर खतरा और अधिक बढ़ गया है। वहीं, आज कई बाइक सवार भी सड़क पर रपट कर चोटिल भी हो गए।

ट्रक फंसने से लग गया जाम, सड़क की निचली दीवार ध्वस्त
ट्रक फंसने से लग गया जाम, सड़क की निचली दीवार ध्वस्त

इधर मौके पर तैनात अल्मोड़ा से आए होमगार्ड के जवान पवन कुमार आर्य व पूरन सिंह बिष्ट का कहना है कि पहाड़ से लगातार पत्थर आ रहे हैं। संभावित खतरे को देखते हुए वाहन चालकों को रोकना पड़ता है, लेकिन कई वाहन चालक पहाड़ से मलबे के बीच भी जबरन रोड से गुजरने की जिद्द करते हैं। जिस कारण खतरा बन जाता है। उन्होंने आम जनता से व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments