HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेन्ट, हिन्द क्रिकेटर ने जीती ट्राफी,...

रानीखेत : जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेन्ट, हिन्द क्रिकेटर ने जीती ट्राफी, मिले 21 हजार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

रानीखेत में चल रहे जय श्री राम 2022 टूर्नामेन्ट की ट्रॉफी का खीताब जय हिन्द क्रिक्रेटर की टीम ने जीता। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें शामिल हुई थीं। विजेता टीम को 21 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता को 11 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।

रानीखेत के नर सिंह ग्राउंड में सेना के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच संपन्न हुए। फाइनल मैच हिन्द क्रिक्रेटर एवं उडी महादेव के बीच खेला गया, जिसमें हिन्द क्रिक्रेटर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 134 रन बनाकर आल आउट हो गई। साथ ही उडी महादेव की टीम को जीतने के लिए 18 ओवर में 135 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन उड़ी महादेव की टीम महज 17 ओवर में आल आउट होकर 12 रन से पराजित हो गयी।

खेल के फाइनल मैच में अतिथितियों ने ग्राउंड में जाकर दोनों टीमों के साथ परिचय के बाद जीत की शुभकामनाएं दी। जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक एवं राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष किशन जलाल ने खेल प्रेमियों एवं सेना कमांडेन्ट का आभार जताया।

आमंत्रित अथितियों में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, कैन्ट छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, ब्रोंच फैक्ट्री के प्रबंधक एलएम पांडेय, भाजपा नेत्री विमला रावत, पुष्कर मेहता, विनय तिवारी, विमल भट्ट, यश नेगी, राजेन्द्र अधिकारी, हर्ष पन्त, नवीन कांडपाल, देव रावत, दिगम्बर सिंह, पूरन रावत, हरीश भगत, विनोद जोशी, रोशन अधिकारी, मनोज जोशी, भरत पाण्डे शामिल रहे। निर्णायक की भूमिका सुरेश पांडेय, मनोज रावत ने निभाई। समूर्ण क्रिकेट की रोचक कामेन्टरी दीवान सिंह एवं हेमन्त नेगी ने की। अंत में जय हिन्द क्रिकेट के कप्तान चंदन बिष्ट तथा उड़ी महादेव के कैप्टन धीरज ने सभी खेल प्रेमियों एवं दर्शको का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments