HomeUttarakhandAlmoraAlmora: जगदीश चंद्र की हत्यारों को मिले फांसी की सजा-एड. प्रमोद कुमार

Almora: जगदीश चंद्र की हत्यारों को मिले फांसी की सजा-एड. प्रमोद कुमार

  • पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिव के राज्य अध्यक्ष की हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार ने भिकियासैंण तहसील के ग्राम सभा पनवाद्योखन के अनुसूचित जाति के युवक जगदीश चंद्र की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जातिवाद के शिकार अनुसूचित जाति के युवक जगदीश चंद्र की हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि जहां एक ओर समाज में जातिवाद समाप्त होने की बातें हो रही हैं और दूसरी तरफ आज भी समाज में जातिवाद फल फूल रहा है। जिसका ताजा उदाहरण युवक जगदीश चंद्र की हत्या का है। उन्होंने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में भी लोग जातिवाद से बाहर आने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए, ताकि मृतक जीवन चंद के हत्यारों को फांसी की सजा मिले, जो भविष्य के लिए एक मिसाल होगी और ऐसी घटनाओं पर लगाम लगेगी। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments