HomeUttarakhandAlmoraस्व. जगत सिंह बिष्ट ने किया समाज को नव दिशा देने का...

स्व. जगत सिंह बिष्ट ने किया समाज को नव दिशा देने का कार्य : हरीश रावत

✒️ होटल व्यवसायी, पर्यटन प्रेमी स्व. जगत सिंह बिष्ट की 89वीं जयंती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां होटल शिखर के शाही सभागार में अल्मोड़ा के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी व पर्यावरण प्रेमी स्व. जगत सिंह बिष्ट की 89वीं जयंती समारोहपूर्व मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के स्व. बिष्ट ने होटल व्यवसाय के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित कर समाज के लोगों को एक नव प्रेरणा देने का काम किया है।

हरीश रावत ने कहा कि जगत सिंह बिष्ट ने होटल व्यवसाय के माध्यम से पहाड़ में पर्यटन को बढ़ावा देने का काम किया है। स्व. बिष्ट जैसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत होते हैं। इससे पूर्व जगत मोहनी फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में तमाम अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। जहां वक्ताओं ने स्व. जगत सिंह बिष्ट को याद किया। वहीं मुख्य विषय ‘पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण’ पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

वक्ताओं ने स्व. बिष्ट की जीवन संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. बिष्ट में कुछ नया करने व जनसेवा की सोच सदैव रही। उन्होंने जहां एक ओर कुमाऊं में डाबर कंपनी का कारोबार फैलाया, वहीं दूसरी तरफ नई सोच से उस दौर में केमू बेड़े में अपनी नई बसें शुमार की और उनका संचालन शुरू किया। केमू में उनकी बसें ‘टाइगर’ नाम से जानी गईं। पहाड़ में पर्यटन को विकसित करने का भी उन्होंने कार्य किया। सन् 1986 में माल रोड में आधुनिक सुविधायुक्त होटल का निर्माण शुरू कर डाला और सन् 1989 से होटल का संचालन प्रारंभ हो गया। यह होटल तब से ‘शिखर’ के नाम से मशहूर है। जो महज अल्मोड़ा या उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश के कोने—कोने में पहचान रखता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट तथा संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हेमंत बिष्ट व डॉ. संतोष बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। होटल शिखर के शाही सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के अलावा मंचासीन विशेष आमंत्रित अतिथि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रो. एसएस पथनी, प्रो. डीएस पोखरिया, थिरीश कपूर, जगत मोहिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष मोहिनी बिष्ट, उनके पुत्र राजेशी बिष्ट, नीरा बिष्ट आदि शामिल रहे। आयोजन में तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

Read More

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments