HomeBreaking Newsउत्तराखंड : उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री के घर और फ्लोर मिल...

उत्तराखंड : उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री के घर और फ्लोर मिल पर IT का छापा

ADVERTISEMENTS

किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां राजस्थान की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के आवास विकास स्थित उनके घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे राजेंद्र सिंह यादव के आवास विकास स्थित उनके घर और यादव फूड्स फ्लोर मिल पर एक साथ छापा मारा। चार पांच वाहनों में पहुंची टीम घर के अंदर कागजातों की जांच कर रही है। बाहर से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं है। इसलिए अंदर क्या चल रहा है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लोर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है। आईटी की रेड के दौरान विजय पाल यादव उनके दो पुत्र व बहुएं घर पर मौजूद थी।

आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी रहे। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। खबर का विस्तृत अपडेट जल्द आएगा बने रहे CNE के साथ….|

यह भी पढ़े : हल्द्वानी जेल से तीन बंदियों ने की भागने की कोशिश, जेल कर्मियों ने दबोचा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments