HomeUttarakhandAlmoraजन हितकारी योजनाओं के संचालन हेतु भाजपा को सत्ता से बेदखल करना...

जन हितकारी योजनाओं के संचालन हेतु भाजपा को सत्ता से बेदखल करना जरूरी : कांग्रेस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर कांंग्रेस कमेटी की बैठक में बढ़ती महंगाई और जन कल्याणकारी योजनाओं को रद्द करने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि आम जन मानस तक कांग्रेस की नीतियों का व्यापक प्रचार—प्रसार करें ताकि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार स्थापित हो और हर क्षेत्र में विकास योजनाओं का नया आयाम दिया जा सके।
नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अध्यक्षता में कांंग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक का प्रारम्भ ध्वजारोहण के साथ किया गया। बैठक में प्रत्येक बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी। प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर कमेटियों का गठन करने पर सर्वसहमति जताई गयी। साथ ही भाजपा सरकार पर महंगाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया गया। इस पर गहन चिन्ता जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुंचाना होगा ताकि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बन सके और उत्तराखंड के सभी वर्ग के कार्यों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया जा सके जिसका लाभ सभी तक पहुंच पाए। बैठक में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, हर्ष कनवाल, संजय दुर्गापाल, राधा बिष्ट, दीपा साह, तारा चन्द्र जोशी, प्रदीप बिष्ट, भूपेन्द्र भोज, किशन लाल, दीपक साह, संजय पाल, सुमित कुमार, पंकज काण्डपाल, राजेश पलनी, दिनेश जोशी, नवनीत वर्मा, रमेश आर्या, रमेश नेगी, अशोक ग्वासीकोटी, चन्द्रकुमार, फाकिर खान, जगदीश तिवारी, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल कश्यप, कुन्दन लटवाल, गीता मेहरा, देवेन्द्र बिष्ट, बीके पाण्डे, हेम तिवारी, अम्बीराम आर्या, प्रकाश भारती, ललित बुधौड़ी, नरेन्द्र अधिकारी, कमलेश तिवारी, संगम पाण्डे, राबिन भण्डारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, प्रेम प्रकाश जोशी, सुरेश परदेशी, नरेन्द्र बनौला, भगवान खनी, फराज अन्सारी, हिमांशु काण्डपाल, मनोज पवार, शरद साह, चन्दन कनवाल, दीपक नगरकोटी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments