HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : क्या सिर्फ नेताओं को वोट देना ही रह गया जनता...

अल्मोड़ा : क्या सिर्फ नेताओं को वोट देना ही रह गया जनता का काम !

ADVERTISEMENTS

आरोप : यहां सांसद निधि से आज तक नहीं हुआ कोई काम

CNE ALMORA/ क्या क्षेत्र की जनता का काम केवल वोट देना ही रह गया है। क्षेत्र का यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि आज की तारीख तक किसी भी सांसद द्वारा नगर खान क्षेत्र में सांसद निधि से कोई भी कार्य नहीं कराये गये हैं। यदि हालात यूं ही बने रहे तो जनता चुनाव बहिष्कार को बाध्य हो जायेगी। यह बात जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर नगरखान में राज्य आंदोलनकारियों तथा ग्रामीणों ने धरने के दौरान कही।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रांगण में आयोजित धरने में सरकार से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। धरने के माध्यम से जहां आंदोलनकारियों ने पेंशन बढ़ाने, क्षैतिज आरक्षण लागू करने, आश्रितों की पेंशन बढ़ाने तथा चिन्हीकरण की मांग की। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शीघ्र डाक्टर की नियुक्ति, राजकीय इंटर कालेज के भवन निर्माण, गणित विषय खोलने, आधार और राशनकार्ड को ग्राम पंचायत स्तर पर अपडेट करने की मांग भी की गई।

धरने में वक्ताओं ने बीपीएल सर्वे करने, नगरखान में एलोपैथिक चिकित्सालय खोलने, खेती गाड़ से भेटा लिंक मार्ग, डालाकोट में सोलर पंप योजना बनाने, नगरखान में बैंक खोलने, आवास विहीनों को आवास देने की मांग की। ढाना मुनेश्वर मोटर मार्ग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मनिआगर नगर खान मोटर मार्ग में शीघ्र डामरीकरण, सिरोंनिया डालाकोट मोटर मार्ग में डामरीकरण तथा बिस्तारीकरण की मांग की।

आज धरने में ब्रह्मानंद डालाकोटी, दौलत सिंह बगड़वाल, गोपाल सिंह बनौला, तारा राम, नवीन डालाकोटी, सुंदर सिंह, गोपाल सिंह गैड़ा, मनोरमा, जानकी देवी, शंभू दत्त, कृष्ण चन्द्र, शंकर दत्त, भुवन चंद्र, नरेंद्र प्रसाद, आन सिंह, हरीश डालाकोटी, गीता देवी, ममता देवी, पूरन राम, शंकर सिंह, तारादेवी, बसंत बल्लभ, पूरन सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments