अल्मोड़ा : अपूरणीय क्षति है लता मंगेशकर का निधन, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा साईं निष्काम सेवा समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां चौक बाजार में हुए कार्यक्रम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

साईं निष्काम सेवा समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां चौक बाजार में हुए कार्यक्रम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया। तमाम लोगों ने कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छह दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। जिनकी आवाज़ ने छह दशकों से भी ज़्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा है। भारत की ‘स्‍वर कोकिला’ लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये हैं। कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर, 1929 इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक कुशल रंगमंचीय गायक थे। दीनानाथ जी ने लता को तब से संगीत सिखाना शुरू किया, जब वे पांच साल की थीं। ऐसी महान गायिका की कमी संगीत जगत में हमेशा खलेगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मनोज सनवाल, डीके कांडपाल, सूरज साह, दीपक साह, दीपक पांडे, रामप्रकाश निरंकारी, शोभा जोशी, गिरीश धवन, दीप जोशी, पुष्पा बोरा, आशुतोष सती, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ममता चौहान, जगदीश जोशी, दीपक जोशी, रोहित वर्मा, गीता बिष्ट, शिवानी बिष्ट, गीता पंत, रीता दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *