HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : विवेकानंद विद्या मंदिर में बौद्धिक प्रतियोगिता, विविध कार्यक्रम

रानीखेत : विवेकानंद विद्या मंदिर में बौद्धिक प्रतियोगिता, विविध कार्यक्रम

शामिल हुए संकुल के नौ विद्यालय

सीएनई रानीखेत। विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत में हुई संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में जनपद से आए कुल नौ विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल प्रभारी मोहन सिंह तथा विद्यापीठ से जुड़े लोगों द्वारा दीप प्रचलित किया। ज्ञातव्य हो कि विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में समय-समय पर बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु विभिन्न स्कूलों के मध्य संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता कराई जाती है।

इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ उनकी बुद्धि, विवेक, आत्म शक्ति, भौतिक जागरूकता तथा कलात्मकता का विकास होता है। इस मौके पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता तरुण वर्ग, किशोर वर्ग, बाल वर्ग में की गई।

प्रतियोगिता में कथाकथन, हस्तकला मूर्ति निर्माण, कला पेंटिंग, स्व रचित पाठ तथा सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। हाईस्कूल स्तर पर विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत, चौखुटिया, देघाट आदि। इंटर कालेज वर्ग में बग्वाली पोखर, द्वाराहाट बाड़ेछीना,रानीधारा अल्मोड़ा तथा बालिका इंटर अल्मोड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्ण नंद कांडपाल, रमेश खंडेलवाल, छावनी एकल सदस्य मोहन नेगी, खीमानंद जोशी, दीप भगत, जगदीश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल तथा समस्त संकुल बौद्धिक प्रतियोगिता के निर्णायकों में संदीप गोरखा, पुष्पा भट्ट, अशोक पंत, किरण शाह, पंकज शाह एवं आचार्य सम्मलित हुए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments