HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मेले के बीच सिमकनी मैदान में सफाई इंतजाम तंदरुस्त रखने के...

अल्मोड़ा: मेले के बीच सिमकनी मैदान में सफाई इंतजाम तंदरुस्त रखने के निर्देश

✍️ कुलपति प्रो. सतपाल ने किया मैदान समेत पुस्तकालय व व्यवसायिक शिक्षा केंद्र का निरीक्षण

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने आज विश्वविद्यालय के सिमकनी मैदान का निरीक्षण किया और मेले के दौरान मैदान में गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्रीय पुस्तकालय व व्यवसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र का भी जायजा लिया।

सिमकनी मैदान में निरीक्षण के दौरान वहां चल रहे महोत्सव के दौरान गंदगी फैलने पर नाखुशी जाहिर की। कुलपति ने मैदान में आयोजकों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई रखने व नियमित रूप से कूड़े के निस्तारण करने के ​निर्देश दिए। इसके बाद कुलपति ने अम्बादत्त पंत केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर सूचना पट्ट निर्माण आदि के निर्देश उप पुस्तकालयाध्यक्ष को दिए। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा अध्ययन केंद्र के कक्षों का निरीक्षण करते हुए व्यवसायिक शिक्षा (होटल मैनेजमेंट) ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को होटल क्षेत्र में भविष्य बनाने, बड़े संस्थानों से जुड़ने आदि के लिए मार्गदर्शन दिया। व्यावसायिक अध्ययन केंद्र के शिक्षकों से विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments