HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : सीएम के पीआरओ बिष्ट ने दमुवाढूंगा में दो दिन...

हल्द्वानी न्यूज : सीएम के पीआरओ बिष्ट ने दमुवाढूंगा में दो दिन के भीतर पेयजल व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। दमुवांढुगा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए जनसम्पर्क अधिकारी मुख्यमंत्री विजय बिष्ट ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना को 2 दिन में नई बिछाई जा रही पेयजल लाईन में पेयजल सुचारू कराने के निर्देश दिये। दमुवांढुगा क्षेत्र में कई लोग बिष्ट से क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्या के बारे में मिले। उन्होंने बताया कि जल संस्थान द्वारा दमुवांढुगा में पेयजल की नई पेयजल लाईन बिछाई गई है। जिसमें अभी पेयजल सुचारू नहीं किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिसकों गम्भीरता से लेते हुए बिष्ट ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को 2 दिन में नई पेयजल लाईन में पानी संचालित कराने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd

साथ ही क्षेत्र के सभी पेयजल संयोजनों को नियमित कराने के निर्देश भी दिये। बिष्ट ने वैशाली कालोनी, आवास विकास क्षेत्र में अमृत योजना के अन्तर्गत नई पेयजल लाईन बिछाने हेतु काटी गई क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र टेंडर कर ठीक कराने के निर्देश लोनिवि के अधिशासी अभियंताको दिये। बताते चलें की पेयजल निगम द्वारा सड़क कटिंग सुधार की धनराशि लोनिवि को स्थानान्तरित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments