HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में सड़क निर्माण का ऑन-साइट निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए निर्देश

अल्मोड़ा में सड़क निर्माण का ऑन-साइट निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर । अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा में विधायक मनोज तिवारी और महापौर अजय वर्मा ने एनटीडी से बियरशिवा मार्ग का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा निर्मित सड़क को संतोषजनक पाया गया, जबकि नाली निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

एनटीडी से बियरशिवा की ओर बनाई जा रही सड़क का गुरुवार को विधायक मनोज तिवारी (बारामंडल, अल्मोड़ा) और महापौर अजय वर्मा (नगर निगम, अल्मोड़ा) ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, अपर सहायक अभियंता दीपक सिंह मटियाली, अवर अभियंता मिनिका टाकुली, वर्क एजेंट बसंत बल्लभ पांडे मौजूद रहे।

निरीक्षण के समय स्थानीय निवासी सौरभ वर्मा, मुकेश नेगी, सुंदर मटियानी, पूरन सिंह रौतेला सहित कई लोग भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया।

नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा निर्मित सड़क को निरीक्षण दल ने संतोषजनक पाया। साथ ही सिचाई विभाग द्वारा नाली निर्माण कार्य की समीक्षा भी की गई। इस दौरान विधायक ने मौके पर ही सिचाई खंड, अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर नाली निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता को लेकर संतोष जताया तथा उम्मीद जताई कि सड़क और नाली निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण होंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments