HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : विद्यार्थियों को परेशान करने की बजाए अपनी खामियां सुधारे...

Almora News : विद्यार्थियों को परेशान करने की बजाए अपनी खामियां सुधारे कुविवि नैनीताल ! एबीवीपी ने भेजा ज्ञापन, इन मुद्दों पर दी आंदोलन की चेतावनी….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा जारी किए गये आदेशों से एसएसजे परिसर में अध्यनरत विद्यार्थियों की खासी फजीहत हो रही है। एबीवीपी ने इस संबंध में एक पांच सूत्रीय ज्ञापन संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष जोशी के नेतृत्व में कुलपति कुविवि नैनीताल को परिसर निदेशक के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें छात्र—छात्राओं को आ रही दिक्कतों का हवाला दिया गया है। साथ ही समस्या के समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हर तरह के शुल्क, जैसे शिक्षण, प्रयोगशाला, विकास, परीक्षा सुधार आदि तो अल्मोड़ा कैंपस में जमा हो रहे हैं, लेकिन जब​ परीक्षाफल प्रदान करने की जिम्मेदारी आती है तो विद्यार्थियों को नैनीताल जाना पड़ता है। इस दौरान बेरोजगारों को आने—जाने का सभी खर्च स्वयं वहन करना पड़ता है, जो करीब पांच सौ से हजार रूपया बैठ जाता है। आशीष जोशी ने कहा कि इसके अलावा विश्वविद्यालय की आफिशियल साइट में भी कई खामियां हैं। बिना परीक्षाफल के प्रवेश देने पर रोक है,जबकि विश्वविद्यालय की ग​लति से कई बार परीक्षाफल प्रदर्शित नही होता है। तब दूर—दराज से प्रवेश को आने वाले छात्र—छात्राओं को वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एमए की प्रवेश तिथि समाप्त हो चुकी है, जबकि अनेक विद्यार्थि प्रवेश से वंचित रह गये हैं। उन्होंने निवेदन किया कि कुछ दिनों के लिए प्रवेश प्रारम्भ किये जाने चाहिए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आफलाइन शुल्क की व्यवस्था खत्म कर दी गई है, जिस कारण छात्रों को 100 से 150 रूपये अधिक देने पड़ रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि अपर कैंपस में भी शुल्क जमा करने की आफलाइन ​व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि एक ओर परीक्षा तिथि घोषित हो गई है, वहीं आफलाइन पढ़ाई की स्थिति सबको पता है। परीक्षा से कुछ दिन पूर्व तो नियमित कक्षाओं का संचालन भी होना चाहिए। ताकि छात्र—छात्राएं अपने विषयों से संबंधित दिक्कतों को दूर कर सकें। उन्होंने चतावनी दी कि यदि समस्याओं पर गौर कर समाधान नही किया गया तो एबीवीपी आंदोलन के लिए विवश हो जायेगी। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष जोशी, वरूण कपकोटी, गौरव रौतेला, हेम तिवारी, मुकेश आर्या, राजेश गिरी, सोनू चौहान, पवन कनवाल, सूरज पांडे, खुशबू तिवारी, राहुल भंडारी आदि शामिल थे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments