HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: एसआई सामंत का लापता होना अभी भी रहस्य, पुलिस तलाश में...

अल्मोड़ा: एसआई सामंत का लापता होना अभी भी रहस्य, पुलिस तलाश में जुटी

ADVERTISEMENTS

➡️ 12 मार्च से चल रहे हैं लापता, फोन बंद होने से पहले आखिरी लोकेशन झांसी में मिली

➡️ परिजनों ने सौंपी गुमशुदगी की तहरीर, पुलिस टीम एक टीम तलाश को हुई रवाना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: करीब एक सप्ताह से लापता अल्मोड़ा पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन के प्रभारी/उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत की तलाश में पुलिस टीम जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उनका अचानक गुम होना और फोन स्विच आफ आना संदेहास्पद बना हुआ है। बहरहाल एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की है, जो उनकी तलाश में जुटी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित कर उनकी तलाश में रवाना कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा से जाने के बाद उन्होंने एक बार परिजनों को फोन भी किया है। ऐसे में उनके जल्द ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी एसआई जीवन सिंह सामंत अल्मोड़ा पुलिस में इंटरसेप्टर प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक जीवन सामंत बीते 12 मार्च से ड्यूटी पर नहीं आए हैं। उनका फोन भी बंद आ रहा है। उनकी गुमशुगदी की सूचना परिजनों ने अल्मोड़ा कोतवाली को दी है।

दरोगा के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की घटना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन तलाशने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि गुमशुदगी के तीसरे दिन उनकी लोकेशन झासी में मिली है।

उसके बाद से उनका फोन बंद रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जीवन सामंत की तलाश के लिए एसआई गंगाराम गोला के नेतृत्व में एक टीम भेज दी गई है। बताया कि जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सामंत अल्मोड़ा में किराए के आवास पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया लेटस्ट अपडेट, बारिश/बर्फवारी/ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम बदला- पहाड़ों पर बर्फबारी, बारिश का येलो अलर्ट जारी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments