HomeUttarakhandAlmoraपीएम टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाने की पहल

पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाने की पहल

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल एक्स-रे जांच और गोष्ठी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (National TB Elimination Program) के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए इंटेंसिफाइड टीबी कैंपिंग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान उच्च जोख़िम समूह के नागरिकों की जांच के लिए डिजिटल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत राजकीय नर्सिंग कॉलेज, अल्मोड़ा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच टीबी जांच और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं का डिजिटल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

इस गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.सी. तिवारी एवं जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गोष्ठी में राजकीय नर्सिंग कॉलेज, अल्मोड़ा की प्राचार्य श्रीमती आशा गंगोला भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें विशेष रूप से निकिता आर्या, नीतेश कुमार, किरन, प्रभात, सुमन जोशी, शरद मेहता और मनोज रावत सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनंद मेहता और भगवत मनराल ने किया, जिन्होंने अपनी भूमिका से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम

यह पहल अल्मोड़ा जिला, उत्तराखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को टीबी जांच और समय पर उपचार की सुविधा मिले।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments