HomeUttarakhandDehradunचारधाम यात्रा में मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ली जाए, डॉक्टर्स से मांगे...

चारधाम यात्रा में मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ली जाए, डॉक्टर्स से मांगे आवेदन

देहरादून| मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण किए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि Chardham Yatra को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले ली जाए व यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जाए। इससे कम आयु के लोगों को जो देखने में अस्वस्थ प्रतीत हो रहे हैं, उनकी भी मेडिकल जांच किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछली यात्राओं में इन स्थानों में कार्य कर चुके लोगों से क्षेत्रों में व्यावहारिक समस्याओं को जानकर उनके निराकरण के लिए योजनाएं तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में कार्य करने के इच्छुक डॉक्टर्स से भी आवेदन मांगे जाएं।

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनिता शाह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

उत्तराखंड : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड के अभ्यार्थी एक नजर टाइम टेबल पर डालें

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments