हल्द्वानी न्यूज : विधायकों के वेतन भत्तों से 30 फीसदी की कटौती पर इंदिरा ने भेजे कांग्रेस विधायकों के सहमति पत्र लेकिन साथ में की यह शिकायत

0
नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश (फाइल फोटो)


विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

हल्द्वानी। सदन में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने उत्तराखंड के सभी विधायकों के वेतन भत्तों में से 30 प्रतिशत की कटौती की अपील पर सभी कांग्रेसी विधायकों की सहमति मुख्यमंत्री को भेज तो दी है, लेकिन उनकी एक शिकायत भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंची है। उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में शिकायत की है कि सरकार नीतिगत मामलों में विपक्ष को विश्वास में नहीं ले रही है। उन्होंने कहा है कि कि मुख्यमंत्री का प्रतिपक्ष को नीतिगत मामलों में विश्वास में न लेना चिंता का विषय है। विधायकों के वेतन भत्तों में से तीस प्रतिशत की कटौती के मामले में सीएम ने विपक्ष से कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि न तो उनसे और न ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से इस संदर्भ में कोई चर्चा की गई। हालांकि उन्होंने सभी कांग्रेसी विधायकों से इस मामले में सहमति लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS