हल्द्वानी। आज विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति के सदस्यों ने समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू व सह संयोजक रूपेंद्र नागर के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। समिति ने नेता प्रतिपक्ष को अपना 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। डा. हृदयेश ने व्यापारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए दूरभाष पर जिलाधकारी को व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कर अतिशीघ्र राहत प्रदान करने को निर्देश दिये। मांग पत्र सौपने वालों में हर्ष वर्द्धन पांडे, सुभाष कश्यप, भगवती प्रसाद जोशी,सोनू कश्यप, विजय बिस्ट,नरेंद्र जीत सिंह रूबी, उसान, शाहिद,गोपाल साउंड, जावेद, सुरेंद्र, राजेन्द्र, यशवंत रावत, अजय वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


