HomeCovid-19हल्द्वानी न्यूज : टीम रोटी बैंक का इंदिरा व सुमित हृदयेश ने...

हल्द्वानी न्यूज : टीम रोटी बैंक का इंदिरा व सुमित हृदयेश ने किया अभिनंदन, हर तरह के सहयोग का आश्वासन

हल्द्वानी। उत्तराखंड सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने टीम रोटी बैंक के सभी सदस्य और सहयोगियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आज अपने आवास पर टीम रोटी बैंक का अभिनंदन किया।
इसी क्रम में आज डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी निजी आवास पर टीम रोटी बैंक के सदस्यों को फूलमाला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सभी युवाओं को “भूखे को भोजन” जैसे नेक कार्य करते रहने की अपील की कही।
सुमित हृदयेश ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिया कि वे हर प्रकार के जनसेवा कार्य में रोटी बैंक के साथ हैं। रोटी बैंक के संस्थापक तरुण सक्सेना ने डॉ. इंदिरा हृदयेश और सुमित हृदयेश का सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTSAd


आज तरुण सक्सेना, संजय आर्य, विजय सनवाल, विक्की परिहार, निखिल बोरा, रोहित सम्मल, निखिल आर्या, रोहित यादव, नितिन राठौर, विशाल बिष्ट, दिवाकर बरगली, नीरज साहू, दिनेश मोर्य को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments