HomeRailwayव्यापारियों के लिए भारतीय रेल ने शुरू की नई सुविधा, माल व...

व्यापारियों के लिए भारतीय रेल ने शुरू की नई सुविधा, माल व पार्सल भेजने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139

बरेली। भारतीय रेल द्वारा माल एवं पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के लिए देश में नई सेवा की शुरूआत की गयी है। इस नई सुविधा के अन्तर्गत अब व्यापारी, उद्यमी तथा आपूर्तिकर्ताएकल अखिल भारतीय संपर्क हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल करके भारतीय रेल के माध्यम से अपना माल भेजने एवं मंगाने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञातव्य है कि रेल प्रशासन पार्सल एवं कार्गो बुकिंग के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहा है तथा इसी कड़ी में 139 के माध्यम से माल भेजने एव मंगाने में सहायता प्रदान करने की यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2020 से रेलवे संबंधित सभी हेल्पलाइन सेवाओं को 139 में एकीकृत कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इंटरैक्टिव वायस रेस्पान्स सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित 139 पर डायल कर विभिन्न भाषाओं में सूचना दी जाती है, जिसमें सुरक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता अथवा दुर्घटना सहायता के लिये 1 दबाना होता है। इसी प्रकार रेल सम्बन्धित पूछताछ के लिए 2, खान-पान हेतु 3, सामान्य शिकायत हेतु 4, भ्रष्टाचार शिकायत हेतु 5, पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित पूछताछ के लिये 6, आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा संचालित ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए 7, अपने दर्ज शिकायत की जानकारी के लिए 9 तथा ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात करने हेतु स्टार(*) में दबा कर ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से बात कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इसी क्रम में इंटरैक्टिव वायस रेस्पान्स सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित 139 पर डायल करके पार्सल एवं माल भाड़े तथा परिवहन से संबंधित पूछताछ हेतु 6 दबाना होता है जिस पर ग्राहक सेवा अधिकारी से बात होती है। ग्राहक सेवा अधिकारी से प्रातः 10 से 6 बजे तक ग्राहक द्वारा मांगी गयी सूचना हेतु संबंधित पार्सल/माल कार्यालय से काल कनेक्ट कर बात करा दी जाती है जहां से ग्राहक जानकारी प्राप्त कर सकता है। प्रातः 10 से सायं 6 बजे के अतिरिक्त अन्य समय में ग्राहक द्वारा जानकारी मांगने पर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर ली जाती है तथा उसे संबंधित रेलवे विभाग को भेज दी जाती है। रेलवे का संबंधित विभाग तीन घंटे के अन्दर ग्राहक से सम्पर्क कर मांगी गयी सूचना/सहायता उन्हें देते है। इस प्रकार रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल एवं माल भाड़े से संबंधित सभी सूचनाएं त्वरित गति से बिना भागदौड़ किये ग्राहकों को दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments