सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। रानीखेत में कारगिल विजय दिवस पर वीर सपूतों की याद में इन्फेंट्री चौक ( Infantry chowk) का उद्घाटन किया गया।
गत दिवस रविवार को यहां कारगिल दिवस के उपलक्ष पर कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर एस. के. यादव, वीएसएम द्वारा इन्फैंट्री चौक का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि यह चौक भारतीय पैदल सेना की अदम्य भावना को समर्पित एक गौरवशाली स्मारक है।
ब्रिगेडियर यादव ने कहा कि यह चौक साहस, बलिदान और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है। यह उन वीरों की अमर स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। रानीखेत के हृदय में स्थापित यह इन्फैंट्री चौक आने वाली पीढ़ियों को भारतीय सेना के पैदल सैनिक की वीरता और पराक्रम की गौरवशाली परंपरा को निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।