HomeUttarakhandChamoliBreaking News : सड़क हादसे में भारतीय सेना का जवान शहीद, आज...

Breaking News : सड़क हादसे में भारतीय सेना का जवान शहीद, आज देहरादून पहुंचेगा पार्थिव शरीर, एक साल पूर्व ही हुई थी सगाई, चल रही थी विवाह की तैयारियां

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

देहरादून। भारतीय सेना का एक जवान की प्रयागराज से दिल्ली आते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जवान की तैनाती गलवान घाटी में थी। उनकी पार्थिव देह देहरादून पहुंचने वाली है, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि होगी। शहीद की एक साल पहले ही सगाई हुई थी, जबकि उनकी शा​दी की तैयारी परिजन कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 बंगाल इंजीनियरिंग में कार्यरत जवान सचिन कंडवाल 26 साल चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक के रहने वाले थे। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून में रहता है, लेकिन गांव में आना—जाना लगा रहता है।

प्रदेश में लागू करो भू—कानून, धारा 371 व इनर लाइन परिमिट सिस्टम ! उत्तराखंड बचाने को वंदेमातरम ग्रुप का धरना—प्रदर्शन

उनके चचेरे भाई संदीप ने बताया कि सचिन इसी माह की शुरुआत में छुट्टी पर देहरादून आए थे। उनकी यूनिट इन दिनों गलवान घाटी में तैनात है। सचिन को 25 जुलाई को ड्यूटी पर जाना था, लेकिन 16 जुलाई को ही यूनिट से बुलावा आ गया था। बुधवार सुबह इलाहाबाद से वह अपने गंतव्य को रवाना हुए थे कि मथुरा एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सचिन कण्डवाल शहीद हो गए।

ब्रेकिंग न्यूज़ : मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे

बेटे की शहादत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। 26 वर्षीय सचिन कंडवाल चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के रहने वाले थे। सचिन की शहादत की खबर से गांव में मातम पसर गया है। आपको बता दें कि भारतीय सेना में सेवारत चमोली जिले के पिंडरघाटी नारायणबगड़ कंडवाल गांव का लाल गलवान घाटी में तैनात था।

सचिन का परिवार देहरादून जनपद के राजीव नगर में धर्मपुर में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही शहीद की सगाई हुई थी। अब कुछ महीनों में शादी की तैयारी थी, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Almora: 02 किलो 810 ग्राम चरस लेकर निकले थे हल्द्वानी और तीनों चढ़ गए पुलिस के हत्थे

शहीद सचिन का पार्थिव शरीर आज देहरादून लाया जाएगा। इसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। जिस बेटे के सिर पर शादी का सहरा सजना था अब वही तिरंगे में लिपट कर आएगा। महज 26 साल की उम्र में सचिन शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम छा गया। सचिन शहादत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुःख व्यक्त किया है।

उत्तराखंड : सड़क हादसे में भारतीय सेना का जवान शहीद, आज देहरादून पहुंचेगा पार्थिव शरीर, एक साल पूर्व ही हुई थी सगाई, चल रही थी विवाह की तैयारियां

SSC GD Constable Recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली 25 हजार वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments