HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : भारत कभी भुला नहीं सकेगा राजीव गांधी के कार्यों...

हल्द्वानी न्यूज : भारत कभी भुला नहीं सकेगा राजीव गांधी के कार्यों को: गोस्वामी

हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी ने सेवादल के अपने अन्य साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि भारत में तकनीक के युग का सूत्रपात पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ही किया था। उन्होंने कहा कि नए भारत के विकास की नींव राजीव गांधी ने ही डाली थी। यहीं नहीं उन्होंने ही भारत को अशिक्षा व भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकालने की पहल शुरू की थी। इसलिए भारत कभी भी राजीव गांधी के कार्यों को भुला नहीं सकेगा। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र के सामने पुष्पांजली अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments