HomeBreaking NewsIndia Pakistan Ceasefire : भारत—पाक के बीच युद्ध विराम, क्या आतंकवादी मानेंगे...

India Pakistan Ceasefire : भारत—पाक के बीच युद्ध विराम, क्या आतंकवादी मानेंगे !

ADVERTISEMENTS

Ceasefire Between India and Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध जैसे हालातों को विराम मिल गया है। अमेरिका की मध्यस्ता में सीजफायर की घोषणा हो गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच गोलाबारी रोकने पर सहमति हुई है, लेकिन भारत ने पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर को माफ नहीं किया है। 12 मई 12 बजे तक पाकिस्तान निगरानी पर रहेगा। पाकिस्तान को वक्त दिया गया है। अगले 40 घंटे पाकिस्तान के लिए बहुत जरूरी हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीजफायर यानी भारत—पाक के बीच चल रहे तनाव पर अब विराम लग गया है। दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है। भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए सहमति जताई है। उधर दिल्ली में पीएम मोदी की तीनों सेना प्रमुख, सीडीएस और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अहम बैठक हुई है।

पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने शनिवार शाम 5.30 बजे सोशल मीडिया पर लिखा- भारत और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को समझदारी भरा फैसला लेने पर बधाई।

मोर्चे से वापस लौट रहे पाकिस्तानी सैनिक

भारत के साथ सीजफायर होने के बाद पाकिस्तानी सैनिक मोर्चे से वापस लौटना शुरू हो गए हैं। जगह-जगह माला पहनाकर उनका स्वागत किया जा रहा है। पाकिस्तान इस सीजफायर को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश कर रहा है।

आम जनता सोशल मीडिया में जता रही नाराजगी

अचानक सीजफायर की घोषणा को आम जनता पचा नहीं पा रही है। एक बड़ा वर्ग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विफलता के रूप में देख रहा है। सोशल मीडिया में इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर अमेरिका के कहने पर युद्ध विराम ही करना था तो इतनी बड़ी—बड़ी बातें क्यों कही गईं। आखिर ऐसा क्या हाथ लग गया कि युद्ध विराम करना पड़ा। क्या युद्ध विराम के बाद अब पाकिस्तान आतंकवाद का रास्ता छोड़ देगा। भारत—पाक के बीच हुए युद्ध विराम को क्या कोई आतंकी संगठन मानेगा ! प्रधानमंत्री को इस बात का भी जवाब देना चाहिए।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

अब से थोड़ी देर पहले पठानकोट के आसपास देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन। पठानकोट और गुरदासपुर में किया गया पूरी तरह से ब्लैकआउट। हालांकि अब तक किसी तरह के धमाके की आवाज नहीं लेकिन एयर अटैक अलर्ट सायरन हुए एक्टिवेट। गुजरात में कच्छ बॉर्डर पर हरामी नाला और खावड़ा के पास ड्रोन देखा गया। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ड्रोन अटैक होने की खबर है। बाड़मेर शहर में फिर गूंज उठे खतरे के सायरन, जिला प्रशासन ने तुरंत बाजार दुकानें बंद करने की अपील की जारी, ड्रोन हमले की जताई जा रही है आशंका, तुरंत ब्लैक आउट करने की अपील.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments