जवाहर नवोदय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभातफेरी

✒️ प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोटी सुयालबाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह…

जवाहर नवोदय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

✒️ प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोटी सुयालबाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभातफेरी निकाली गई। ध्वजारोहण प्राचार्य नवोदय विद्यालय पूरन चंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया।

प्रभात फेरी सुबह 06 बजे निकाली गई। इस अभियान में विद्यालय का स्टॉफ प्रभा वर्मा, भूप सिंह, दिनेश कुमार, सुदीप ममगई, पप्पल चौधरी, केसर अली, नीलू जोशी व अन्य समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। प्रभातफेरी के उपरांत प्रात:काल 09 बजे प्राचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। जिसमें योगेन्द्र शंकर मिश्रा, नीरज तिवारी, केसी पांडे, प्रभा वर्मा व अन्य समस्त स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

प्रात:काल ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर योग के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *