सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लगातार चल रही मूसलाधार बारिश ने जगह—जगह नुकसान का मुंह दिखाना शुरू कर दिया है। जगह—जगह टूटफूट हो गई है। नदी—नाले उफन पड़े हैं और खतरा बढ़ते जा रहा है। नगर क्षेत्र में पालिका की कई जगह दीवारें व रास्ते टूट गए हैं। यहां सुमित्रानंदन पंत पार्क की बड़ी दीवार भरभराकर ढह गई है। जिससे पालिका को भारी नुकसान हुआ है। इधर इंडोर स्टेडियम के नीचे आम मार्ग टूट गया है। उधर पेड़ गिरने से भतरोंजखान में सुबह सड़क जाम हो गई। जिसे अब खोल दिया गया है।

अल्मोड़ा माल रोड के समीप सुमित्रानंदन पंत पार्क की बड़ी दीवार भरभराकर धराशायी हो गई। जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। हादसा कुछ ही देर पहले का है। उससे सटकर ही सीढ़ियों का आम रास्ता है। सौभाग्य से घटना के वक्त मार्ग में कोई भी नहीं था। बड़ी दीवार होने के कारण धीरे—धीरे दीवार के दरकने का क्रम जारी है। इसकी सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने तुरंत मौके पर कर्मचारी भेज दिए हैं। भारी बारिश के बीच ही मार्ग को खोलने का काम शुरू हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया की अनेक स्थानों में टूट-फूट होने से पालिका को भारी क्षति पहुंची है। उधर इंडोर स्टेडियम के नीचे आम रास्ता टूटकर घंस गया है। जिसमें खतरा पैदा हो गया है। मलबा गिरने से कई सड़कों में जगह—जगह अवरोध पैदा हो गया है।

उधर आज प्रात: भतरौजखान—रानीखेत मोटरमार्ग में भतरौजखान से 03 किमी दूरी पर चीड़ का एक पेड़ सड़क पर आ गिरा। जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर भतरोंजखान से उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पंहुची। पुलिस टीम ने वुड कटर मशीन से पेड़ को काटकर यातायात बहाल किया। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जीवन सामन्त समेत कांस्टेबल संदीप सिंह, विरेन्द्र सिंह, जीवन चन्द्र व देवेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
ब्रेकिंग : देश ने एक महान खिलाड़ी खो दिया – प्रधानमंत्री मोदी
भारत में कोरोना से राहत – पिछले 24 घंटों में 60 हजार से अधिक नए केस, 97,743 मरीजों ने जीती जंग
अन्य खबर
गुजरात की साबरमती नदी में मिला कोरोना वायरस
बड़ी खबर उत्तराखंड : 6 आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले