रानीखेत के गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में 4.5 लाख की लागत से नव निर्मित टिन शेड व टाइल्स निर्माण का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि दीपक पंत व निदेशक नैनीताल डॉ. तारा आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उल्लेखनीय है कि गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक निधि द्वारा ओटी के मध्य टीन शेड व रास्ते में टाइल्स का निर्माण किया गया है। जिसकी लागत 2.5 लाख है। वहीं रक्त जांच केंद्र के आगे टीन शेड का निर्माण की कीमत दो लाख है। जिसका आज उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि दीपक पंत व डायरेक्टर नैनीताल डॉ० तारा आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में सीएमएस डॉ. केके पांडे, डॉ० दीक्षित सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। इस मौके पर सीएमएस डॉ. केके पांडे ने क्षेत्रीय विधायक करन माहरा का आभार व्यक्त किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।