HomeBreaking Newsकांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, गरजे शीर्ष नेता, विशाल रैली—धरना—प्रदर्शन

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, गरजे शीर्ष नेता, विशाल रैली—धरना—प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर चौतरफा हमले शुरू कर दिये हैं। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लगातार विभिन्न जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर धरना—प्रदर्शन व पुतला दहन का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज यहां महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों तथा भाजपा सरकार पर आपदा प्रभावितों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने जोरदार रैली निकाल धरना—प्रदर्शन किया। सभा को विधायक सरिता आर्या और पूर्व विधायक संजीव आर्या सहित तमाम वरिष्ठ नेतागणों ने संबोधित किया।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्यूरा की अध्यक्ष व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी संख्या में खैरना टीआरसी पर जमा हुए। जहां से बाजार मार्ग से होते हुए तहसील परिसर तक जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई। इसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये और एसडीएम कोश्याकुटौली राहुल साह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया।

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मंहगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार की तीव्र आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा से प्रभावित बड़ी संख्या में लोगों को आज तक मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के बाद नैनीताल जनपद में सर्वाधिक नुकसान हुआ था। बहुत सी जानें गई और खेत—मकान आदि ध्वस्त हो गये। जिसके बाद भाजपा के मंत्रियों—नेताओं ने हवा—हवाई दौरे कर अपनी जिम्मेदारी निपटा ली। उन्होंने कहा कि हकीकत तो यह है कि आपदा के दौरान जिन लोगों के मकान, खेत, बगीचे और गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त हुए उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। आज तक क्षतिग्रस्त सडकों को दुरूस्त नहीं किया जा सका है।

पसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और जनता को कोरे वायदों से ठगने का आरोप लगाया। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि एक तरफ जनता ने आपदा की मार झेली, दूसरी तरफ भाजपा नेताओं ने जनता का नहीं, बल्कि अपना ही विकास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री देने के अतिरिक्त कोई सार्थक कार्य नहीं किया।

पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा आपदा में 730 करोड़ के नुकसान पर महज 40 करोड़ का बजट दिया है। क्षेत्र मे मकान, सड़कें, सिंचाई नहरें, पेयजल योजनाओं को आज तक दुरूस्त नहीं किया जा सका है। कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने की बात करती है, आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन किसानों को मिले वाले यूरिया और बीज के दाम दोगुने जरूर हो गये हैं। उन्होंने कहा कि बेतालघाट और रामगढ़ क्षेत्र में हुए आपदा से नुकसान का अब तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि आपदा के बाद से तमाम मुख्य सड़क मार्गों पर जमा मलबा तक अब तक नहीं हटाया जा सका है। उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं आज शीर्ष पदों पर आसीन हैं, वहीं भाजपा सरकार महिलाओं के लिए घस्यारी योजना शुरु करने की बात कर रही है। खाने का तेल 220 लीटर और गैस कै सिलेंडर 950 में मिल रहा है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, बीडीसी सदस्य विनोद ढौंडियाल, भुवन तिवारी, अतुल भंडारी, जंग बहादुर मेहरा, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, भूपेश बिष्ट, शेखर दानी, जगमोहन जलाल, केशव आर्य, संजय वर्मा, पुष्कर जलाल, प्रदीप मेहरा, हरेन्द्र मेहरा, तुलसी देवी, खीमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments